रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:तराई में बदला मौसम, रात में बढ़ी ठंड – Weather Changes In The Terai Region; Temperatures Drop At Night
बहराइच

Bahraich News:तराई में बदला मौसम, रात में बढ़ी ठंड – Weather Changes In The Terai Region; Temperatures Drop At Night

November 25, 2026


बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रात में ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बिना गर्म कपड़ों के घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार सुबह धुंध और हल्के कोहरे का असर रहा। हालांकि आठ बजे के आसपास धूप निकलने से मौसम साफ हो गया, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते धूप बेअसर रही।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह धुंध के चलते ठंड का अहसास रहा, जबकि दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को घरों के अंदर भी सिहरन महसूस हुई। शाम चार बजे धूप गायब हुई तो फिर लोगों को ठंड सताने लगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। बुधवार को धुंध और कोहरा बढ़ने के आसार हैं। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर तेज हो सकता है। सुबह और रात में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस समय बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष नजर रखें।

बदलते मौसम में क्या करें-

सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।

ठंडी हवा से बचें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।

गुनगुना पानी पीएं और खानपान में गर्म व पौष्टिक चीजें शामिल करें।

धुंध और कोहरे में वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।

ठंड लगने, खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

खुले में सोने से बचें और कमरे को गर्म रखने के लिए सुरक्षित उपाय अपनाएं

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X