शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 से – Half-yearly Examinations In Council Schools From 17th

November 12, 2026


बहराइच। जिले के 2803 परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होंगी। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं। छपाई के बाद इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा।

शैक्षिक सत्र 2026-27 में जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 3,96,553 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक चलेगी। कक्षा एक के विद्यार्थियों का मौखिक मूल्यांकन होगा। कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक, जबकि कक्षा छह से आठ तक लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रश्नपत्रों की तैयारी, छपाई और वितरण समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

————

खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण

बीएसए ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वह स्वयं भी विद्यालयों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X