शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बचे युवक – Leopard Attacks Bike Rider Youth Survives

November 8, 2026


बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार देर शाम आजमगढ़पुरवा गांव के पास गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने चलती बाइक पर झपट्टा मार दिया। बाइक सवार मुखिया फार्म निवासी राजकुमार ने रफ्तार बढ़ाकर किसी तरह अपनी और अपने दोस्त की जान बचाई।

घटना की सूचना पर क्षेत्र में गश्त कर रहे गजमित्रों ने मेगाफोन के जरिये ग्रामीणों को सतर्क किया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि ग्रामीणों और गजमित्रों के साथ हांका लगाया गया और पटाखे दगाए गए। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम के समय अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X