शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:रामनगर पुल की अप्रोच रोड में दरारें – Cracks In The Approach Road To Ramnagar Bridge
बांदा

Banda News:रामनगर पुल की अप्रोच रोड में दरारें – Cracks In The Approach Road To Ramnagar Bridge

October 30, 2026


Cracks in the approach road to Ramnagar Bridge

फोटो -13- रामनगर पुल के एप्रोच मार्ग में दरारें। संवाद
– फोटो : 1

कालिंजर। बागै नदी के रामनगर पुल के दोनों ओर बनी सीसी अप्रोच रोड में दरारें आ गई हैं इसके चलते पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।

दरारों के आने से निर्माण की गुणवत्ता और मरम्मत व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासी देशराज, दिलीप मिश्रा, नरेंद्र, राजीव शुक्ला सहित अन्य ने बताया कि सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

हादसे का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से पुल और अप्रोच रोड का निरीक्षण कराकर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X