शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Baran News:15 फीट लंबे अजगर के हमले से बाल-बाल बची मासूम, ग्रामीणों ने बकरी को चंगुल से छुड़ाया – Baran News: Young Girl Narrowly Escapes 15-foot Python Attack; Villagers Rescue Goat From Its Grip
बारां

Baran News:15 फीट लंबे अजगर के हमले से बाल-बाल बची मासूम, ग्रामीणों ने बकरी को चंगुल से छुड़ाया – Baran News: Young Girl Narrowly Escapes 15-foot Python Attack; Villagers Rescue Goat From Its Grip

November 8, 2026


Baran News: Young Girl Narrowly Escapes 15-Foot Python Attack; Villagers Rescue Goat from Its Grip

15 फीट लंबा अजगर रेस्क्यू किया

विस्तार

जिले के पाठेड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक विशालकाय अजगर ने बकरी चरा रही एक बालिका पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि बालिका फुर्ती दिखाते हुए समय रहते वहां से भाग निकली, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि अजगर ने उसकी एक बकरी को अपने शिकंजे में जकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार बालिका गांव के पास अपनी बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे करीब 12 से 15 फीट लंबे अजगर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बालिका के पीछे हटते ही अजगर ने पास खड़ी एक बकरी को अपने जबड़ों में दबोच लिया।

ये भी पढ़ें: Sikar: प्रसव तक सब ठीक था, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत! प्रसूता की मौत से बवाल; दूसरे दिन भी धरना जारी

बालिका की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पत्थर फेंककर और अन्य प्रयासों से बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्नेक कैचर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन क्षेत्र में ले जाकर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुपालकों से झाड़ियों व जंगल से सटे इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X