Bareilly News:प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुए मंडल स्तरीय ट्रायल – Divisional-level Trials Held For The State-level Football Competition
बरेली। प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम मेंं किया गया। 16 से 23 नवंबर तक आयोजित की जाने वाली इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल के विभिन्न जनपदों के 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 16 खिलाड़ी और चार अतिरिक्त खिलाड़ी शामिल हैं। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या के अनुसार, इसमें पीलीभीत जनपद से अभिषेक सोनकर, धनराज सोनकर, राम त्रिपाठी, शाहजहांपुर से मो. फर्दीन, देवेश कुमार, शाहिद, आयुष, अशोक कुमार का चयन किया गया है। बदायूं से अर्जुन कश्यप, रूपेंद्र कुमार, बरेली से आयुष गंगवार, वैभव कुमार, अर्जुन प्रजापति, देवांश मौर्य, यश यादव व इशान अली का चयन मुख्य खिलाड़ियों के रूप में हुआ है। अतिरिक्त खिलाड़ियों में राजेश कश्यप, जयंत कुमार, देव राठौर और शिवम दिवाकर को स्थान दिया गया है। इस पूरी चयन प्रक्रिया और टीम के संचालन के लिए अविनाश कुमार शर्मा को मैनेजर नियुक्त किया गया है। संवाद
