शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Barmer News:तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया – Barmer: Pakistani National Crosses Border Fencing Into India, Bsf Catches Him And Hands Him Over To Police
बाड़मेर

Barmer News:तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया – Barmer: Pakistani National Crosses Border Fencing Into India, Bsf Catches Him And Hands Him Over To Police

November 7, 2026


Barmer: Pakistani National Crosses Border Fencing into India, BSF Catches Him and Hands Him Over to Police

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पकड़े गए पाक नागरिक की तस्वीर

विस्तार

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सीमावर्ती जिले बाड़मेर में शनिवार को सीमा सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में घुसने पर पकड़ लिया। घटना बीजराड़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय बाकू खान के रूप में हुई है। बीएसएफ की प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे बीजराड़ पुलिस को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को बीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तारबंदी के दूसरी ओर से एक व्यक्ति को भारतीय सीमा की तरफ आते देखा। जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी और तत्काल पकड़ लिया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: खेत की खुदाई में मिले खजाने पर चोरों ने किया हाथ साफ, सात आरोपी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ का माल बरामद

बीएसएफ की पूछताछ के बाद व्यक्ति को बीजराड़ पुलिस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में किस उद्देश्य से दाखिल हुआ था। बीजराड़ थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि बीएसएफ ने बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही उसके भारतीय सीमा में प्रवेश करने की वजह और अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X