Basti News:एटीएम से निकाले 10 हजार, मिले 9600 रुपये – Withdrew 10,000 From An Atm, Received 9,600 Rupees
पुरानी बस्ती। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने पर रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरिशंकर को 9600 रुपये ही मिले। पांच सौ रुपये के नोटों में एक सौ रुपये का नोट मिलने से 400 रुपये कम निकले। हरिशंकर के अनुसार, चार नवंबर को शाम 4:33 बजे नकदी निकासी के बाद रसीद नहीं मिली। मिनी स्टेटमेंट जांचने पर खाते से 10 हजार रुपये कटने की जानकारी हुई। आरोप है कि एटीएम पर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर भी दर्ज नहीं है। संवाद
