शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत, दूसरा भाग निकला – Two Bikes Collided; One Youth Died, The Other Fled

November 14, 2026


वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के परसाकाशी गांव के सामने मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से पीएचसी सल्टौआ ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा बुलेट सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। सोनहा थाना क्षेत्र के देईडीहा निवासी राम अवतार (23) पुत्र रामभरत शुक्रवार शाम करीब सवा तीन बजे पल्सर बाइक से जा रहे थे। परसाकाशी गांव के सामने मंदिर के पास उनकी बाइक की बुलेट से टक्कर हो गई। हादसे में राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों और एंबुलेंस को दी।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस से परिजन उन्हें पीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां, पिता, भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक गामा यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश नायक और अशोक यादव ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। मेमो मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।र

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X