शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के कार्यकर्ता – District Workers Will Participate In The Program On Ambedkar’s Death Anniversary

November 7, 2026


चौराहे पर स्थित बसपा कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें छह दिसंबर को लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी (मिर्जापुर) डॉ. रामजी राव ने कहा कि छह दिसंबर को लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर कमलाशंकर भारती, महेंद्र गौतम, राम सनेही गौतम, रामलाल पाल, आशीष तिवारी, सलाउद्दीन अंसारी, सुनील गौतम और जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X