Bhadohi News:ओबीसी वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की – Discussed The Social, Economic, And Political Status Of The Obc Category
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रतिनिधित्व और आरक्षण की स्थिति का आकलन करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायतों में ओबीसी वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कंडारकर और मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, पंचायतों में ओबीसी के वर्तमान प्रतिनिधित्व तथा उपलब्ध अभिलेखों से संबंधित जानकारी आयोग के समक्ष प्रस्तुत की।
आगामी चुनाव में आरक्षण व्यवस्था और नियमानुसार आरक्षण लागू करने से जुड़े पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दाैरान आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, एसपी सिंह और ओएसडी डॉ. मो. असलम अंसारी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय प्रकाश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वर्तिका त्रिपाठी उपस्थित रहे। संवाद
