Bhadohi News:चारों भाइयों का मिलन देख लोगों ने लगाए जयकारे – Seeing The Reunion Of The Four Brothers, People Cheered
स्थानीय बाजार में ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया गया। एएसपी शुभम अग्रवाल व भदोही एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी ने मेले का शुभारंभ किया। शनिवार की सुबह पांच बजे जब चारों भाइयों का मिलन हुआ तो मिलन देख लोग श्रीराम के जयकारे लगाने लगे।
भरत मिलाप मेले के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। रात भर श्रद्धालु सरोई बाजार में चलते-फिरते नजर आए। इस बीच एक से बढ़कर एक लॉन विमान निकाले गए। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोग झूमते नजर आए। निर्णायक मंडल ने लॉन विमानों का अवलोकन किया।
जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में सनी द्वारा बनाई गई दुर्गा पूजा की झांकी को एलसीडी एलसीडी टीवी दिया गया। वहीं दूसरे पुरस्कार के रूप में अनिल कुमार जंगीगंज की ओर से बनाई गई माता वैष्णो भैरव वध की झांकी को साइकिल मिला। वहीं तीसरे पुरस्कार के रूप में शिव शंकर ज्ञानपुर को मां दुर्गा की झांकी को कूलर के रूप में मिला।
इसी तरह चौथा पुरस्कार राम आश्चर्य ज्ञानपुर को मुंसद द्वारा गणेश पूजा को दिया गया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय उर्फ बड़ा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान बृजेश कुमार सरोज, रामनाथ मोदनवाल, जाबिर बाबू अंसारी, मकसूद अली अंसारी, केशव चंद पांडेय, सुजीत चौधरी, राम पांडेय, दीप नारायण भारती आदि मौजूद रहे।
