शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhadohi News:लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ, कुंभकरण और अहिरावण वध का हुआ मंचन – The Episodes Of ‘lakshman Shakti’, And The Slaying Of Meghnath, Kumbhakarna, And Ahiravan Were Enacted
भदोही

Bhadohi News:लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ, कुंभकरण और अहिरावण वध का हुआ मंचन – The Episodes Of ‘lakshman Shakti’, And The Slaying Of Meghnath, Kumbhakarna, And Ahiravan Were Enacted

November 4, 2026


The episodes of 'Lakshman Shakti', and the slaying of Meghnath, Kumbhakarna, and Ahiravan were enacted.

अमीर पट्टी की रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद

औराई। अमीर पट्टी स्थित मारुति धाम हनुमान मंदिर परिसर में श्री स्वामी रामानंद मारुति नंदन रामलीला समिति की तरफ से आयोजित रामलीला के 11वें दिन लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ, कुंभकरण, अहिरावण वध का मंचन किया गया। इसके बाद राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन देख लोग भाव-विभोर रहे। अंगद के समझाने के बाद भी रावण नहीं समझ सका और अपने पूरे परिवार का विनाश करता चला गया।

राम की सेना लंका में पहुंचकर कोहराम मचाती है। जहां रावण अपने बलशाली पुत्र मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है। वहां वह लक्ष्मण को ब्रह्म शक्ति बाण मार कर मूर्छित कर देता है। लक्ष्मण के गिरते ही राम दल में हाहाकार मच गया। सुषेन वैद्य के उपचार के बाद लक्ष्मण की मूर्छा खत्म हो जाती है। इसके बाद पुनः रावण कुंभकरण को युद्ध के लिए भेजता है। जहां प्रभु श्रीराम कुंभकरण का का वध कर देते हैं।

क्रोधित रावण दोबारा मेघनाद को रणभूमि में भेजता है। मेघनाद भी लक्ष्मण के आगे टिक नहीं पाता और वह भी मारा जाता है। पूरे परिवार का विनाश करने के बाद इकलौता बचा पातालपुरी में बैठे अहिरावण को रावण ने बुलाकर युद्ध के लिए भेजा। वह मायावी युद्ध करता है, जहां राम- लक्ष्मण को अपने यहां उठा ले जाता है। राम-लक्ष्मण को न देख राम की सेना व्याकुल हो उठती है। जहां विभीषण हनुमान को मायावी अहिरावण के बारे में बताते हैं। इसके बाद हनुमान जी पातालपुरी पहुंचकर अहिरावण का वध करते हुए राम-लक्ष्मण को वहां से लेकर लंका आ जाते हैं।

सबका विनाश करने के बाद रावण स्वयं युद्ध के लिए जाता है। राम-रावण का घनघोर युद्ध होता है। अंत में प्रभु श्रीराम रावण का वध करते हैं। रावण का वधन होते ही परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X