शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:शनिदेव का शृंगार, दर्शन पूजन के लिए लगी कतार – Shanidev’s Decoration, Queue For Darshan And Worship

November 10, 2026


ब्लॉक के भिड़िऊरा गांव के गरीबी तारा और फकीरपुर बैदा स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में शनिवार को शनिदेव महाराज का शृंगार किया गया। दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिदेव की प्रतिमा का तेलाभिषेक किया और फूलों से आकर्षक शृंगार किया। भक्तों ने सरसों का तेल, काला तिल और उड़द की दाल अर्पित कर शनि दोष से मुक्ति की कामना की। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X