रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:29 नवंबर तक कराई जाए न्याय एवं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता – Hold The Justice And Block-level Sports Competition By November 29

November 15, 2026


ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शनिवार को बीएसए शिवम पांडेय की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। इसमें न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तरीय खेलकूद के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।

बीएसए ने सभी व्यायाम शिक्षकों को निर्देश दिया कि 29 नवंबर तक न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तरीय खेलकूद को करा लें। एक और दो दिसंबर को जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। जिला व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि बाल क्रीड़ा में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, एकांकी नाटक आदि आयोजन होंगे। इस मौके पर बीईओ रमाकांत सिंगरौल, मनोज सिंह, चंद्रशेखर आजाद, समरजीत यादव, सूर्यकांत मोर्य, राजेंद्र प्रसाद बिंद, सभाजीत सिंह, प्रवीण यादव, राम सिंह, शिवाकांत यादव, दिलीप सिंह, कमल यादव आदि रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X