Bhiwani News:दीपावली की सजावट पर चढ़ा चाइनीज लाइटों का रंग – Diwali Decorations Take On The Hue Of Chinese Lights

दुकान पर बिक्री के लिए लगी सजावटी लाइट।
November 1, 2026

दुकान पर बिक्री के लिए लगी सजावटी लाइट।
भिवानी। दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में सजावटी सामान की खरीदारी तेज हो गई है। इस बार घरों और प्रतिष्ठानों को रोशन करने के लिए ग्राहक पारंपरिक भारतीय लड़ियों के मुकाबले चाइनीज सजावटी लाइटों और फैंसी एलईडी लाइटों को अधिक पसंद कर रहे हैं।
शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार मोहित और रविंद्र ने बताया कि चाइनीज लाइटें कम कीमत में आकर्षक और भव्य सजावट का रूप देती हैं जबकि भारतीय लाइटें महंगी पड़ती हैं। यही वजह है कि ग्राहक चाइनीज विकल्पों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं।
नया बाजार और घंटाघर क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक व सजावटी सामान विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार चाइनीज फैंसी लाइटों की मांग काफी अधिक है। लोग ऐसी लाइटें पसंद कर रहे हैं जो दिखने में भव्य हों, लगाने में आसान हों और बिजली की खपत भी कम करें।
भारतीय पारंपरिक उत्पादों की भी बाजार में जगह है लेकिन विविधता और कीमत के मामले में ग्राहक चाइनीज विकल्पों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। दुकानदार अनिल सैनी ने बताया कि चाइनीज सामान आकर्षक होने के साथ किफायती भी है। इसी कारण मध्यमवर्गीय परिवार भी इसे बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं।
बाजार में चाइनीज लाइटों की धूम और विविधता
दुकानदारों के अनुसार इस बार बाजार में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक और सजावटी लाइटों की मांग अधिक है। साधारण बल्बों और पारंपरिक सामग्री वाली लड़ियों की जगह कई तरह की सजावटी लाइटें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। घरों की दीवारों और बालकनी पर लगाने के लिए वॉटरफॉल और कर्टन शैली की लाइटें सबसे ज्यादा बिक रही हैं। रिमोट से नियंत्रित होने वाली, रंग बदलने और टिमटिमाने वाली लड़ियां युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। कृत्रिम फूलों के साथ छोटी एलईडी लाइटों वाली लड़ियां भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। इन्हें बिना किसी झंझट के तुरंत सजावट के लिए लगाया जा सकता है।
November 13, 2026
मनाली विंटर एडवेंचर कैंप के लिए रवाना होते विद्यार्थी। भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला एवं समग्र शिक्षा हरियाणा की ओर से 13 से 17 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के मनाली में पांच दिवसीय शीतकालीन साहसिक शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए भिवानी जिले के 84 विद्यार्थियों का दल रवाना हुआ, […]
November 13, 2026
भिवानी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का हरियाणा रोडवेज में 18वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन 13 और 14 नवंबर को जाट धर्मशाला में होगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले सम्मेलन में प्रदेशभर के डिपो और सब डिपो से सैकड़ों प्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल होंगे। डिपो प्रधान दीपक कुकू धनाना और सचिव अनिल नागर ने बताया कि […]
