शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:पिलानी रोड पर पुलिस ने काटे तीन चालान, एक वाहन जब्त – Police Issued Three Traffic Challans And Impounded One Vehicle On Pilani Road
भिवानी

Bhiwani News:पिलानी रोड पर पुलिस ने काटे तीन चालान, एक वाहन जब्त – Police Issued Three Traffic Challans And Impounded One Vehicle On Pilani Road

November 1, 2026


Police issued three traffic challans and impounded one vehicle on Pilani Road

लोहारू में वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। 

लोहारू। पिलानी रोड पर पुलिस ने शुक्रवार रात 12 से सुबह पांच बजे तक विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन चालान किए गए जबकि नियमों की अवहेलना पर एक वाहन जब्त किया गया।

पुलिसकर्मियों ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। अभियान डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें पुलिस लाइन भिवानी से इंस्पेक्टर राजेश, लोहारू थाना से उपनिरीक्षक जगदीश सहित कुल 17 पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X