शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:फुटपाथों पर खुलेआम बिक रहे पटाखे, भीड़ भरे बाजारों में हादसे का खतरा – Firecrackers Are Being Sold Openly On Footpaths, Posing A Risk Of Accidents In Crowded Markets
भिवानी

Bhiwani News:फुटपाथों पर खुलेआम बिक रहे पटाखे, भीड़ भरे बाजारों में हादसे का खतरा – Firecrackers Are Being Sold Openly On Footpaths, Posing A Risk Of Accidents In Crowded Markets

November 9, 2026


Firecrackers are being sold openly on footpaths, posing a risk of accidents in crowded markets.

शहर के फुटपाथ पर बिक्री के लिए रखे पटाखे।

भिवानी। जिला प्रशासन की ओर से ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए सेक्टर-14 के मेला ग्राउंड में स्टॉलें अलॉट की गई हैं लेकिन शहर के फुटपाथों और भीड़भरे बाजारों में खुलेआम पटाखे बेचे जा रहे हैं। सजावटी सामान के साथ पटाखों की बिक्री से हादसे का खतरा बढ़ गया है जबकि इन जगहों पर आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं।

छोटी दिवाली पर शनिवार दोपहर नेहरू पार्क के सामने चलती गाड़ी में आग लगने की घटना ने खतरे की आशंका को और बढ़ा दिया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी कार्यालय से रवाना हुई लेकिन सर्कुलर रोड पर वाहनों के जाम में फंस गई। हालांकि आसपास के दुकानदारों की सजगता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ी अनहोनी टल गई और चालक की जान भी बच गई।

शहर में नेहरू पार्क के सामने सजावटी सामान की स्टॉलें लगी हुई हैं। इसके अलावा संकरे बाजारों के फुटपाथों पर भी खुलेआम पटाखे बेचे जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस पर अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र, कपड़ा मार्केट, जैन चौक और दादरी गेट बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी आतिशबाजी की बिक्री हो रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X