शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरी क्रेटा गाड़ी पकड़ी, चालक ने बचने के लिए बैरिकेड में मारी टक्कर और पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का किया प्रयास, सीआईए ने दबोचा – A Creta Car Carrying 35 Boxes Of Illegal English Liquor Was Caught, The Driver Tried To Escape By Crashing Into A Barricade And Attempting To Attack The Police Officers, But The Cia Caught Him

November 7, 2026


भिवानी। झज्जर से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर भिवानी में बेचने पहुंचे आरोपी को सीआईए प्रथम की टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने बामला बस स्टैंड के पास 35 पेटी बिना परमिट अंग्रेजी शराब से भरी क्रेटा गाड़ी जब्त की। आरोपी ने गाड़ी रोकने के बजाय बैरिकेड में टक्कर मार दी और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

सीआईए प्रथम के एएसआई प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि कलानौर की तरफ से एक क्रेटा गाड़ी में अवैध शराब लेकर भिवानी की ओर आया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने बामला बस स्टैंड के समीप नाकाबंदी की। संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय बैरिकेड में टक्कर मार दी।

इसके बाद पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 35 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चालक की पहचान कर्मबीर उर्फ कर्मा निवासी ढाणी हरसुख जिला भिवानी के रूप में हुई। पुलिस ने उससे शराब का लाइसेंस और परमिट मांगा लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब झज्जर से भिवानी में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने शराब और गाड़ी कब्जे में लेकर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X