रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:सरस्वती विद्या मंदिर दधोल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित – Meritorious Students Honored At Saraswati Vidya Mandir, Dadhol

November 15, 2026


वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब बटोरीं तालियां

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय दधोल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्थान धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। वहीं, शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं गो माता सेवा समिति पडयालग के अध्यक्ष रामचंद बरूर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी सिखाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए 21 हजार रुपये भेंट किए।

समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता चमन जंजुहा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।

विद्यालय की मुख्याध्यापिका सरिता रानी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया। समारोह में हिमाचल शिक्षा समिति के महामंत्री सुरेश कुमार कपिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मानित

समारोह में विशाल शर्मा, आकृति, तृषा शर्मा, भिवान, शिवन्या, अनाया, आनवी, दिव्यांशी, रुद्रांश, शगुन धीमान, अनिक, शनाया, यक्षित, आरणिक, आराध्या, किआन, अनवी, श्लोक, अर्पिता, कनिका, कृतिका, शौर्य, ओम, इशिता, काव्यांश, आरुषि, बेदिका, रियांश, आलिया, ईशानी, अदिति, आरित, दिवांशी, वान्या, अयांश, अवनी, वर्णीता, मायरा, अभिनव और प्रेरणा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X