रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिलासपुर में खुला हिमाचल का पहला संगठित डंकी फार्म, सौंदर्य प्रसाधन और दवा उद्योगों में बिकेगा गधी का दूध – Himachal Pradesh First Donkey Farm Kandrour Bilaspur Ass Milk Industry
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

बिलासपुर में खुला हिमाचल का पहला संगठित डंकी फार्म, सौंदर्य प्रसाधन और दवा उद्योगों में बिकेगा गधी का दूध – Himachal Pradesh First Donkey Farm Kandrour Bilaspur Ass Milk Industry

November 15, 2026


himachal pradesh first donkey farm kandrour bilaspur ass milk industry

हिमाचल में खुला पहला डंकी फार्म
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पशुपालन और स्टार्टअप के क्षेत्र में एक नई पहल हुई है। बिलासपुर जिले के कंदरौर में प्रदेश का पहला संगठित डंकी फार्म (गधा फार्म) शुरू किया गया है। निजी कंपनी की ओर से स्थापित इस फार्म का शनिवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने उद्घाटन किया। इस पहल को प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार और स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गधी के दूध की विशेष मांग

डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि गधा पालन और गधी के दूध का उत्पादन एक अनूठा स्टार्टअप है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फार्मास्युटिकल और स्किन केयर उद्योगों में गधी के दूध की विशेष मांग है। उन्होंने कहा कि दूध की गुणवत्ता, प्रसंस्करण और बाजार की संभावनाओं पर व्यापक वैज्ञानिक शोध एवं अध्ययन करके इसे व्यावसायिक रूप दिया जा सकता है। इससे पशुपालन के क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X