Budget 2026 For Women:बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, गर्ल्स हॉस्टल और She Marts बनाएंगे आत्मनिर्भर – Union Budget 2026 For Women Girls Hostels To She Mart

महिलाओं के लिए बजट
– फोटो : Amar ujala
November 1, 2026

महिलाओं के लिए बजट
– फोटो : Amar ujala
Budget For Women: आज मोदी सरकार 3.0 के तीसरा बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में पर्यटन से लेकर शिक्षा तक पर बड़े एलान किए। वहीं बजट 2026 में महिलाओं को भी सौगात मिली। एक तरफ जहां उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हाॅस्टल बनाए जाने की घोषणा करते हुए सरकार ने छात्राओं को सुविधा पूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं दूसरी ओर, महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा देने का प्रयास करते हुए SHE Marts का एलान किया। उन्होंने भाषण में कहा कि SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके।
गर्ल्स हाॅस्टल का एलान?
भारत में लड़कियों की पढ़ाई अक्सर प्रतिभा की कमी से नहीं, सुरक्षा, दूरी और ठहरने की सुविधा के अभाव से रुकती है। बजट में हर ज़िले में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए गर्ल्स हॉस्ट बनाने की घोषणा इसी सच्चाई को स्वीकार करती है। यह कदम उन लाखों छात्राओं के लिए राहत है जो कॉलेज तो मिल जाता है, लेकिन सुरक्षित छत नहीं।
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल क्यों अहम है यह फैसला?
SHE Marts क्या है?
SHE Marts दरअसल महिलाओं के लिए समर्पित ऐसे बाज़ार/प्लैटफ़ॉर्म हैं, जहां महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), स्टार्टअप्स और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने का सीधा अवसर मिलेगा।
SHE Marts का उद्देश्य
SHE Marts में क्या मिलेगा?
डिजिटल और फिजिकल, दोनों स्वरूपों में SHE Marts महिलाओं को बाज़ार तक सीधी पहुंच देंगे।
November 6, 2026
जयश्री उल्लाल – फोटो : instagram विस्तार टेक की दुनिया में लंबे समय तक पुरुषों का आधिपत्य रहा, लेकिन जयश्री उल्लाल ने इस धारणा को चुपचाप तोड़ दिया। भारतीय मूल की यह महिला आज दुनिया की सबसे अमीर टेक CEOs में गिनी जाती हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में उनका नाम शामिल होना सिर्फ […]
November 6, 2026
Meet Petchiammal: महिला सशक्तिकरण की कहानियां अक्सर बड़े मंचों, पुरस्कारों और भाषणों से जुड़ी होती हैं। लेकिन तमिलनाडु के तूतीकोरिन के पास एक छोटे से गांव में जन्मी पेच्चियम्मल की कहानी बिल्कुल अलग है। यह कहानी शोर नहीं मचाती, बल्कि समाज की सच्चाई को चुपचाप उजागर करती है। पेच्चियम्मल ने अपनी बेटी की परवरिश के […]
November 6, 2026
World Hindi Diwas 2026 : हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, एक सांस्कृतिक चेतना है। इस चेतना को गढ़ने में जिन हाथों की स्याही सबसे गहरी रही, उनमें महिला लेखिकाओं का योगदान अक्सर कम आंका गया। विश्व हिंदी दिवस 2026 के मौके पर यह जरूरी है कि हम उन महिलाओं को याद करें, जिन्होंने हिंदी साहित्य को […]
