Bulandshahar News:दंगल में आर्यन ने जीती थार कार, रोहित ने बुलेट बाइक – Aryan Won A Thar Car And Rohit Won A Bullet Bike At The Dangal
खुर्जा। रामगढ़ी गेट के पास स्थित जाहिदपुर स्कूल में आयोजित दंगल में प्रथम पुरस्कार बुलंदशहर के आर्यन पहलवान ने जीता। इनको थार कार पुरस्कार में दी गई। वहीं, दूसरी कुश्ती रोहित चौधरी ने अपने नाम करके बुलेट बाइक जीती।
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को शहीदों की स्मृति चतुर्थ विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य और सबसे बड़ी प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पहलवान आर्यन प्रताप और क्यूबा के पहलवान होमजो के बीच खेला गया। इसमें आर्यन प्रताप ने बाजी मारते हुए प्रथम पुरस्कार के रूप में थार गाड़ी अपने नाम की।
दूसरी कुश्ती में रोहित चौधरी ने बुलेट मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान के लिए हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटने के कारण संदीप और उपकार को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इन्होंने एक लाख की नकद राशि आपस में साझा की। इस दौरान बब्बन, बब्बू प्रधान, राहुल गुर्जर माैजूद रहे।
