मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:दिनभर जाम से जूझता रहा शहर, स्कूली बच्चों से लेकर अधिकारी तक फंसे – The City Grappled With Traffic Jams All Day; Everyone From Schoolchildren To Officials Got Stuck
बुलंदशहर

Bulandshahar News:दिनभर जाम से जूझता रहा शहर, स्कूली बच्चों से लेकर अधिकारी तक फंसे – The City Grappled With Traffic Jams All Day; Everyone From Schoolchildren To Officials Got Stuck

November 17, 2026


The city grappled with traffic jams all day; everyone from schoolchildren to officials got stuck.

कलक्ट्रेट के बाहर लगे जाम में फंसी एडीएम प्रशासन की कार। संवाद

बुलंदशहर। नगर में सोमवार को दिनभर जाम के हालात बने रहे। कालाआम चौराहे से जुड़े प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली वाहनों के साथ अधिकारी भी फंसे रहे। डीएम रोड पर स्कूली वाहनों के फंसने से बच्चों को घर पहुंचने में देरी हुई, जबकि कलक्ट्रेट मार्ग पर एडीएम प्रशासन की गाड़ी भी जाम में फंस गई। यातायात पुलिस और थाना पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

सोमवार बाजार और छठ पर्व के चलते शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया। कालाआम चौराहे पर जाम लगने से डीएम रोड, अस्पताल रोड, भूड़ रोड, अनूपशहर बस अड्डा रोड, कचहरी रोड और लल्ला बाबू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर जाम के हालात रहे। जाम के कारण वाहन मार्गों पर चलने के बजाए रेंगते नजर आए। कई मार्गों पर जाम से हालात इतने खराब थे कि वाहनों का निकला तो दूर लोग पैदल भी मार्ग से होकर नहीं निकल पा रहे थे।

डीएम रोड पर जाम के कारण स्कूली वाहन फंस गए। इससे छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों को घर पहुंचने में देरी हुई। वहीं, स्कूल से पैदल लौट रहे बच्चों को जाम में फंसने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कलक्ट्रेट मार्ग पर वाहनों की कतार लगने से परिसर के अंदर भी जाम की स्थिति बन गई। इसमें एडीएम प्रशासन की गाड़ी भी फंस गई।

कलक्ट्रेट में काम से पहुंचे लोगों और अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के चलते लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। यातायात प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार बाजार और छठ पर्व के कारण यातायात का दबाव बढ़ने से नगर में यातायात प्रभावित हुआ। यातायात पुलिस के प्रयासों से नगर में यातायात सुचारु बना रहा।

कलक्ट्रेट के बाहर लगे जाम में फंसी एडीएम प्रशासन की कार। संवाद

कलक्ट्रेट के बाहर लगे जाम में फंसी एडीएम प्रशासन की कार। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X