शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Burhanpur Rain:बुरहानपुर में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश, मध्यप्रदेश का महाराष्ट्र से संपर्क टूटा; शहर जलमग्न – Burhanpur Rain: Heavy Rain Inundates Burhanpur City, Raising Questions About The Corporation’s Arrangements.
बुरहानपुर

Burhanpur Rain:बुरहानपुर में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश, मध्यप्रदेश का महाराष्ट्र से संपर्क टूटा; शहर जलमग्न – Burhanpur Rain: Heavy Rain Inundates Burhanpur City, Raising Questions About The Corporation’s Arrangements.

November 8, 2026


बुरहानपुर में बुधवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे बुरहानपुर को महाराष्ट्र के रावेर से जोड़ने वाला अंतरराज्यीय मार्ग बंद हो गया।

Burhanpur Rain: Heavy rain inundates Burhanpur city, raising questions about the corporation's arrangements.

बुरहानपुर में बारिश से हुआ जलभराव

विस्तार

बुरहानपुर जिले में पांच घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे बुरहानपुर को महाराष्ट्र के रावेर से जोड़ने वाला अंतरराज्यीय मार्ग बंद हो गया। तेज बहाव और जलभराव के चलते सैकड़ों वाहन फंस गए तथा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और जलमग्न मार्गों से दूर रहने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को बुरहानपुर में हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। तेज बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली, किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी, लेकिन शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जलभराव होने से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले घने बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई, जो काफी देर तक जारी रही। बारिश इतनी तेज थी कि लोग जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी भर गया तथा कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ।

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। लोगों ने राहत महसूस की और बच्चों तथा युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X