शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले

जालोर

जालोर:छत से गिरकर घायल महिला की मौत, 11 दिन बाद दम तोड़ा; पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर एफआईआर – Jalore: Woman Injured After Falling From Roof Dies; Fir Registered Against 5 Members Of In-laws’ Family

November 1, 2026

भाद्राजून में ससुराल के घर के पीछे घायल अवस्था में मिली नेतल की उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब 11 दिन तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद 24 सितंबर को गुजरात के मेहसाणा स्थित अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता रेवत निवासी नेनाराम गर्ग ने 25 सितंबर को भाद्राजून थाने […]

जालौर:चाय बनाते समय सूखे चारे में भड़की आग, मां सहित दो बच्चे झुलसे; तीनों जोधपुर रेफर – Jalore: Fire Breaks Out In A Thatched Shed In Seldi Village

November 1, 2026

जालौर के आहोर क्षेत्र के भाद्राजून थाना अंतर्गत सेलड़ी गांव में शनिवार को छपरे में अचानक आग लगने से 65 वर्षीय मोरकी देवी सहित दो बच्चे झुलस गए। चाय बनाते समय हवा के झोंके से पास रखे सूखे चारे में आग भड़कने की बात सामने आई है। तीनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद हालत […]

राजस्थान:पंचायत चुनाव में पत्नी की जीत का इंतजार कर रहा था इनामी शराब तस्कर, पुलिस ने दबोचा – Jalore: Accused Wanted In A Gujarat Liquor Smuggling Case With A ₹20,000 Reward On His Head Arrested

October 31, 2026

जालोर जिले के रामसीन थाना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गुजरात में शराब तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दस्तयाब किया है। आरोपी कांतिलाल उर्फ रोहित उर्फ विजयसिंह उर्फ प्रवीण उर्फ नारायण उर्फ प्रिंस सैन ग्राम पंचायत तवाव में पंचायत […]

जालोर:कार में 45 किलो डोडा-पोस्त, गुजरात की फर्जी नंबर प्लेट और आगे एस्कॉर्ट, दो तस्कर गिरफ्तार – Rajasthan Jalore 45 Kg Doda Post Seized Two Smugglers Arrested Antt Pindwara Police

October 31, 2026

राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पिंडवाड़ा थाना पुलिस ने मालेरा टोल नाके पर बड़ी खेप पकड़ी है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 45.598 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया और जालोर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी मादक […]

राजस्थान:पहले काटता था मरीजों की पर्चियां, फिर खरीद लिया 100 बेड का अस्पताल; फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार – Rajasthan Fake Doctors Arrested Sog Fake Mbbs Degree Hospital Fraud Jaipur

October 30, 2026

राजस्थान में फर्जी दस्तावेजों के सहारे डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करने और अस्पताल चलाने का मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक आरोपी आठवीं पास है। उसने पहले निजी क्लीनिक और अस्पतालों में मरीजों […]

जालोर:रोडवेज बस और टेम्पो की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत; 10 साल का बच्चा गंभीर – Jalore: 3 Dead, Including Mother And Two Children, In Collision Between A Bus And Tempo

October 30, 2026

जालोर में सड़क हादसा विस्तार राजस्थान के जालोर जिले में भीनमाल-रामसीन मार्ग पर भरूड़ी चौराहे के पास रोडवेज बस और सवारियों से भरे टेम्पो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो चालक लेरी देवी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी […]

राजस्थान:रिश्वत देकर फर्जी डॉक्टर बना आठवीं पास अस्पताल मालिक, आठ संस्थानों से हासिल कीं जाली डिग्रियां – Jalore Fake Doctor Case Nananjiram Chaudhary 30 Lakh Bribe Fake Mbbs Degree Sog Investigation

October 30, 2026

राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा में एक अस्पताल संचालक के फर्जी डॉक्टर होने का खुलासा हुआ है। विशेष अभियान दल (एसओजी) की जांच में सामने आया कि आठवीं पास नानंजीराम चौधरी ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल में 30 लाख रुपये की रिश्वत देकर कथित तौर पर फर्जी डॉक्टर के रूप में पंजीकरण कराया था। इसके […]