आलीराजपुर: आधी रात पेट्रोल पंप पर पहुंचा जंगल का मेहमान, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी, कर्मचारियों के होश उड़े
सोमवार रात पेट्रोल पंप पर अचानक पहुंचे तेंदुए को देखते ही ड्यूटी कर रहे चार कर्मचारी जान बचाकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आने के बाद इलाके में चर्चा है।
