झमाझम बारिश ने फीका किया दशहरे का रंग: खंडवा में ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम स्थगित; अब कल होगा आयोजन
रावण दहन देखने अपने बच्चों और परिवार के साथ पहुंचे दर्शक मनीष गुप्ता ने बताया कि वे बड़े उत्साह से मैदान में आए थे, लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम टलने से उन्हें काफी निराशा हुई। बच्चे भी मायूस होकर घर लौट रहे हैं
