शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंपावत

Champawat News:सैन्य भर्ती की तैयारी कराएगा यूथ फाउंडेशन – Youth Foundation Will Provide Training For Military Recruitment

October 30, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत

Updated Thu, 29 Oct 2026 11:22 PM IST

Youth Foundation will provide training for military recruitment.

चंपावत। यूथ फाउंडेशन कुमाऊं मंडल में सैन्य भर्ती की तैयारी कराने का अभियान चंपावत जिले से शुरू करेगा। कर्नल अजय कोटियाल की पहल पर गढ़वाल मंडल में युवाओं को भर्ती के लिए तैयार करने वाला फाउंडेशन 10 नवंबर से गौरलचौड़ मैदान में साढ़े तीन माह का प्रशिक्षण शिविर चलाएगा। पहले बैच में 120 युवाओं का चयन होगा जिन्हें भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी। चयन से पहले मेडिकल परीक्षण और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच होगी। फाउंडेशन के सैन्य अधिकारी प्रकाश और कुलदीप ने डीएम मनीष कुमार और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह से मिलकर जानकारी दी। डीएम ने प्रशासन के पूरे सहयोग की बात कही। हाईस्कूल पास इच्छुक युवा आधार कार्ड, अंकतालिका और चार फोटो के साथ मोबाइल नंबर 7063917273 पर संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X