शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:ननिहाल आए युवक की तालाब में डूबने से मौत – Young Man Visiting Maternal Grandparents’ Home Drowns In A Pond

November 9, 2026


कंदवा। क्षेत्र के सुढना गांव में शनिवार की भोर में ननिहाल आए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, अरंगी गांव निवासी साबिर अली का पुत्र अख्तर (27) चार-पांच दिनों से अपने ननिहाल सुढना आया हुआ था। शनिवार की भोर में वह शौच के लिए गांव के पश्चिम तरफ स्थित तालाब की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान तालाब में उसका शव मिला।

घटना से ननिहाल और पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X