रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:बैडमिंटन चैंपियनशिप में 69 स्कूलों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया दम – More Than 300 Players From 69 Schools Showcased Their Skills At The Badminton Championship
चंडीगढ़

Chandigarh News:बैडमिंटन चैंपियनशिप में 69 स्कूलों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया दम – More Than 300 Players From 69 Schools Showcased Their Skills At The Badminton Championship

November 24, 2026


मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में चार दिन तक चले मुकाबले, आठ आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते पदक

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। सेक्टर-64 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में आयोजित तीसरी ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 69 स्कूलों और क्लबों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कों और लड़कियों के अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में सिंगल्स मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को कुल 77,670 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई।

गर्ल्स अंडर-17 में पारुल रानी (सेक्टर-27) ने पहला और सान्वी शर्मा (एएमबीए) ने दूसरा स्थान हासिल किया। ब्वायज अंडर-17 में भाविक (जीआरबीए) विजेता और अर्णव ठाकुर (पटियाला) उपविजेता रहे। अंडर-15 गर्ल्स में अनिका दुग्गल ने पहला और सान्वी शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग के लड़कों में हरदीप (जीआरबीए) पहले और एकम जीत सिंह (एएमबीए) दूसरे स्थान पर रहे।

अंडर-13 गर्ल्स में अर्नाज कौर (वाईपीएस मोहाली) ने बाजी मारी, जबकि पावी तुषार दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में युवान बंसल (एएमबीए) विजेता और गुरजोत सिंह (गुरु नानक) उपविजेता बने। अंडर-11 गर्ल्स में समृद्धि खुशवाहा (कुंदन-46) और ब्वायज में करमंजोत सिंह (पटियाला) ने पहला स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X