शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:शिमला की विरासत, कला और साहित्य से रूबरू हुईं छात्राएं – Students Explored Shimla Heritage, Art, And Literature
चंडीगढ़

Chandigarh News:शिमला की विरासत, कला और साहित्य से रूबरू हुईं छात्राएं – Students Explored Shimla Heritage, Art, And Literature

November 12, 2026


चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर विमेन के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग और महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं को भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), शिमला का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। छात्राएं संस्थान के पांच दिवसीय हीरक जयंती समारोह के उद्घाटन दिवस में शामिल हुईं। उन्होंने भवन की वास्तुकला और विरासत को करीब से जाना। इसके अलावा पुस्तक मेले में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की किताबें देखीं और निशा जायसवाल की लघुचित्र कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शोभना नारायण ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि ऐसे भ्रमण छात्राओं को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव देते हैं। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X