गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:रामगोपाल बने एसपी सिटी, विजय को एसपी क्राइम का चार्ज – Ramgopal Appointed Sp City; Vijay Given Charge Of Sp Crime
चंडीगढ़

Chandigarh News:रामगोपाल बने एसपी सिटी, विजय को एसपी क्राइम का चार्ज – Ramgopal Appointed Sp City; Vijay Given Charge Of Sp Crime

November 19, 2026


चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। गृह विभाग की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार विजय को एसपी क्राइम, इकोनॉमिक ऑफेंस विंग और असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग दारू (आईपीएस) अब एसपी सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक होंगे। उनसे क्राइम और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग का कार्यभार वापस लिया गया है।

रामगोपाल को एसडीपीओ सेंट्रल से एसपी सिटी बनाया गया है। उनके पास महिला एवं बाल सहायता इकाई (डब्ल्यूसीएसयू) और इंटेलिजेंस का कार्यभार भी रहेगा। खास बात यह है कि पहली बार किसी डीएसपी को ओन रैंक प्रमोशन (ओआरपी) के तहत एसपी रैंक देकर एसपी सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामगोपाल ने 2017 में एसपी पदनाम के लिए आवेदन किया था। दावा खारिज होने पर उन्होंने कैट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी। ओआरपी के तहत उनका पदनाम एसपी होगा, लेकिन वेतन डीएसपी के अनुसार मिलेगा। इससे अन्य पात्र डीएसपी के लिए भी रास्ता खुल सकता है। राजेश कुमार शर्मा एसएसपी ऑपरेशंस एवं साइबर क्राइम और कमांडेंट आईआरबी बने रहेंगे। उनसे असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड का अतिरिक्त कार्यभार वापस लिया गया है। आदेश मुख्य सचिव हिरलिका राजेश प्रसाद ने जारी किए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X