गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kia Seltos ने सेफ्टी में मारी बाजी, Bharat NCAP के बाद Euro NCAP में भी मिले 5 स्टार
ऑटो

Kia Seltos ने सेफ्टी में मारी बाजी, Bharat NCAP के बाद Euro NCAP में भी मिले 5 स्टार

November 19, 2026


Kia की पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी Kia Seltos ने सेफ्टी के मामले में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है. यहां पहले ही Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने के बाद, अब 2026 किआ सेल्टोस ने यूरोप के सबसे सख्त सेफ्टी स्टैंडर्ड वाले क्रैश टेस्ट Euro NCAP में भी पूरे 5-स्टार हासिल किए हैं. ये उपलब्धि कंपनी की मजबूत इंजीनियरिंग और पैसेंजर की सेफ्टी को दर्शाती है.

किआ के मॉडर्न K3 प्लेटफॉर्म और हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बनी ये एसयूवी न केवल ग्लोबल मार्केट में अपनी साख मजबूत कर रही है, बल्कि भारतीय ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा रही है. शानदार लुक्स, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन सेफ्टी पैकेज के साथ सेल्टोस अब अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद एसयूवी बनकर उभरी है. आइए जानते हैं कि ये यूरो एनकैप में कितनी सेफ निकली?

क्रैश टेस्ट रिजल्ट

यूरो एनकैप के अपडेटे और कड़े मानकों के तहत हुए क्रैश टेस्ट में 2026 किआ सेल्टोस (1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग पाई है. इस टेस्ट में एसयूवी को ये स्कोर मिला-

  1. क्रैश प्रोटेक्शन (Occupant Protection): 84%
  2. पोस्ट-क्रैश सेफ्टी (Post-Crash Safety): 90%
  3. क्रैश अवॉइडेंस (Crash Avoidance): 71%
  4. सेफ ड्राइविंग (Safe Driving): 67%

इससे पहले भारत में बने मॉडल ने भी BNCAP में एडल्ट प्रोटेक्शन में 31.70/32 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 45/49 अंकों के साथ 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी.

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से किआ सेल्टोस में बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS और रियर पार्किंग सेंसर जैसे 24 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. टॉप वेरिएंट्स में 21 फीचर्स वाला लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और फ्रंट-रियर डैशकैम भी शामिल हैं.

कीमत, इंजन, माइलेज और फीचर्स

भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 22.02 लाख रुपये तक जाती है. इसमें तीन 1.5-लीटर इंजन विकल्प मिलते हैं- नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (113 bhp), दमदार टर्बो-पेट्रोल (158 bhp) और डीजल इंजन (114 bhp). कंपनी के अनुसार इसका माइलेज वेरिएंट के आधार पर 16.5 से 20.7 kmpl तक है.

अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर और 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X