मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:सीबीआई ने अनुभव मिश्रा के खिलाफ पेश किया सप्लीमेंट्री चालान – Cbi Filed A Supplementary Charge Sheet Against Anubhav Mishra
चंडीगढ़

Chandigarh News:सीबीआई ने अनुभव मिश्रा के खिलाफ पेश किया सप्लीमेंट्री चालान – Cbi Filed A Supplementary Charge Sheet Against Anubhav Mishra

November 17, 2026


चंडीगढ़। आईडीएफसी बैंक घोटाले में सीबीआई ने आरोपी अनुभव मिश्रा के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान अदालत में पेश किया है। यह चालान 14 नवंबर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल किया गया था, जिसे बाद में संबंधित अदालत में भेज दिया गया।

सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई हुई। आरोपी अनुभव मिश्रा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। इस दौरान सीबीआई के सरकारी वकील, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के वकील और आरोपी के अधिवक्ता अदालत में मौजूद रहे।

विशेष न्यायाधीश भावना जैन ने सप्लीमेंट्री चालान को जांच के लिए अहलमद के पास भेजने के निर्देश दिए। अदालत ने 25 नवंबर को इसकी रिपोर्ट पेश करने को कहा है। तब तक आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेगा। अगली सुनवाई पर भी उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X