शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:आज दीपावली पर घर-घर पधारेंगी मां लक्ष्मी, बाजारों में पूजन सामग्री और दीयों की खरीदारी – Lamps Will Glow In Homes And Courtyards, Today, The Festival Of Lights Will Be Celebrated
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:आज दीपावली पर घर-घर पधारेंगी मां लक्ष्मी, बाजारों में पूजन सामग्री और दीयों की खरीदारी – Lamps Will Glow In Homes And Courtyards, Today, The Festival Of Lights Will Be Celebrated

November 8, 2026


चरखी दादरी।

चरखी दादरी। रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली आज जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। घर-घर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाजारों में देर शाम तक खरीदारी का दौर जारी रहा। लोगों ने पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, सजावटी सामान, रंगोली और बंदनवार सहित अन्य सामान की खरीदारी की। वहीं, मिठाई और फल-फूल की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दीपावली पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में पूजन करेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार इस बार स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। अमावस्या तिथि में प्रदोष काल के दौरान लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व रहेगा।

बॉक्स: पूजन के लिए खरीदा सामान

दीपावली को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में रौनक बनी हुई है। दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया है। घरों को रोशन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक झालरों के साथ पारंपरिक मिट्टी के दीयों की भी खूब खरीदारी हो रही है। पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, खील-बताशे, धूप, अगरबत्ती, रोली, मौली, कलश और अन्य सामग्री खरीदने के लिए लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं।

बॉक्स: प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व

ज्योतिष आचार्य डॉ. मनोज शास्त्री ने बताया कि दीपावली पर अमावस्या तिथि के प्रदोष काल में मां लक्ष्मी का पूजन करना शास्त्र सम्मत माना गया है। इस बार सुबह 11:29 बजे के बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी। शाम 5:30 बजे से रात 8:11 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। इसी दौरान घरों में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। वृषभ लग्न शाम 6:02 से रात 8 बजे तक रहेगा। इसके अलावा मध्यरात्रि के बाद 12:26 से 2:40 बजे तक सिंह लग्न में भी पूजन किया जा सकता है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए सुबह 6:53 बजे से शाम 5:30 बजे तक का समय शुभ बताया गया है।

बॉक्स: भीड़ संभालने और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की नजर

त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की निगरानी रहेगी, ताकि खरीदारी के दौरान जाम की स्थिति न बने। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रखने और लोगों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध करवाने की चुनौती रहेगी। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

बॉक्स: दमकल विभाग अलर्ट

दिवाली पर दीये और अन्य रोशनी के साधनों के साथ पटाखों के कारण आग लगने की घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग की मुस्तैदी महत्वपूर्ण रहेगी। अग्निशमन वाहनों और कर्मचारियों को अलर्ट रखने के साथ जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की जाएगी। संकरी गलियों और बाजारों में आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों की पहुंच भी चुनौती बन सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने और ज्वलनशील सामान के आसपास दीये नहीं जलाने की अपील की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X