शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:पूर्व सैनिक के खाते से ठगों ने उड़ाए 1.06 लाख रुपये – Fraudsters Siphoned Off Rs 1.06 Lakh From An Ex-serviceman’s Account

November 4, 2026


चरखी दादरी। दिवाली के मौके पर मोबाइल फोन पर आए ऑफर का लिंक खोलना एक पूर्व सैनिक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने एपीके फाइल के जरिये उसके दो बैंक खातों से अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 6 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना दादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव मैहड़ा निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और फिलहाल हिसार में रहता है। 30 अक्तूबर को वह अपने मोबाइल फोन पर दिवाली के अवसर पर मिलने वाले ऑफर चेक कर रहा था। इसी दौरान उसे एक ऑफर का लिंक दिखाई दिया।

उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। इसके बाद उसने अपने पीएनबी बैंक खाते का यूपीआई पासवर्ड भर दिया। कुछ ही देर में उसके खाते से पहले 70 हजार और फिर 30 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक और मैसेज आया। इसमें उसने अपने एचडीएफसी बैंक खाते का यूपीआई पासवर्ड भर दिया। इसके बाद इस खाते से भी छह हजार रुपये निकाल लिए गए।

इस तरह साइबर ठगों ने दोनों बैंक खातों से कुल 1 लाख 6 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। ठगी का पता चलते ही उसने मोबाइल पर आए मैसेज और एपीके फाइल डिलीट कर दी थी। उसने 30 अक्तूबर को ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवा दी थी।

व्यस्तता के चलते वह उस समय थाने में शिकायत देने नहीं पहुंच पाया। अब उसने साइबर क्राइम थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मुकदमा नंबर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X