मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10.80 लाख रुपये ठगने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज – Bail Plea Rejected For Man Accused Of Swindling Rs 10.80 Lakh On The Pretext Of Securing A Government Job In The Railways

November 17, 2026


चरखी दादरी। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत ने आरोपी अनार सिंह की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है।

अदालत ने मामले को गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए कहा कि आरोपी कथित तौर पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह का सदस्य है। आरोपी पक्ष ने अदालत में दलील दी कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। आरोपी 2 सितंबर से न्यायिक हिरासत में है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए गवाहों को प्रभावित करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका जताई।

अदालत ने कहा कि मामला गंभीर है और शिकायतकर्ता सहित महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अभी दर्ज होने बाकी हैं। ऐसे में आरोपी को जमानत देने से साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X