शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:जलभराव से बर्बाद हो रही फसलें, दूसरे दिन भी जारी रहा जल सत्याग्रह – Crops Being Ruined By Waterlogging; ‘jal Satyagraha’ (water-based Protest) Continues For The Second Day
चित्रकूट

Chitrakoot News:जलभराव से बर्बाद हो रही फसलें, दूसरे दिन भी जारी रहा जल सत्याग्रह – Crops Being Ruined By Waterlogging; ‘jal Satyagraha’ (water-based Protest) Continues For The Second Day

November 4, 2026


Crops being ruined by waterlogging; 'Jal Satyagraha' (water-based protest) continues for the second day.

फोटो 03 सीकेटीपी 28 आंदोलन में किसानों को समझाते एसडीएम। ग्रामीण
– फोटो : 1

चित्रकूट। कई वर्षों से किसानों की जमीनों में पानी भर रहा है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। परेशान ग्रामीणों ने अब सत्याग्रह शुरू कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

धर्मेंद्र कुमार भास्कर के नेतृत्व में झुरही नदी चेकडैम के पास क्रमिक जल सत्याग्रह आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल भी किसानों के साथ धरने में बैठे रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, सत्याग्रह में बैठे रहेंगे।

इसके बाद आंदोलन स्थल पर उपजिलाधिकारी मऊ आरआर रमन पहुंचे और अनशन समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी अपनी जायज मांगों को लेकर डटे रहे। रामकेश ने कहा कि गुंता बांध परियोजना में अधिग्रहित किसानों की जमीन का उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा तत्काल दिया जाए।

अत्यधिक बारिश एवं जलभराव से नष्ट हुई फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराकर मुआवजा दें। रामपुर से बेलरी संपर्क मार्ग पर बांध के जलभराव से डूबे चेकडैम के पानी की निकासी कराकर आवागमन चालू किया जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X