शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:बिना लाइसेंस के छह बोरी मिला पटाखा, दो गिरफ्तार – Six Sacks Of Firecrackers Found Without A License; Two Arrested

November 5, 2026


चित्रकूट। दीपावली पर बिना लाइसेंस के घर से पटाखा बेच रहे दो घरों में कोतवाली कर्वी पुलिस ने छापा मारा और कारोबारियों को धर दबोचा। पुलिस को मौके से छह प्लास्टिक की बोरियों में भरा पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि उतार खाना मोहल्ले में एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के अपने घर से पटाखा बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में रखे पटाखे बेच रहा था। व्यक्ति ने अपना नाम भरतपुरी निवासी अकील बताया। पटाखा बेचने का लाइसेंस मांगने पर वह दिखा नहीं सका। मौके पर दो बोरियों में पटाखे मिले हैं। अकील ने बताया कि वह दूसरे जनपद से पटाखा लाकर दीपावली त्योहार में चोरी-छिपे बेचता है। उसने लाइसेंस नहीं बनवाया है। इसी तरह बुधवार रात करीब 9.50 बजे शंकर बाजार के कृष्णा फुटवेयर में लवकुश गुप्ता पटाखा बेचते हुए मिला, वह पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। मौके पर चार बोरियों में पटाखे मिले। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X