शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandauli News:पं. नीरजानंद ने श्रीराम और सीता के प्रथम मिलन का प्रसंग सुनाया – Pandit Nirjanand Narrated The Episode Of The First Meeting Between Shri Ram And Sita
चंदौली

Chandauli News:पं. नीरजानंद ने श्रीराम और सीता के प्रथम मिलन का प्रसंग सुनाया – Pandit Nirjanand Narrated The Episode Of The First Meeting Between Shri Ram And Sita

November 5, 2026


ताराजीवनपुर। सहरोई गांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार को महर्षि विश्वामित्र के आगमन और फुलवारी प्रसंग का वर्णन किया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

भजन-कीर्तन के बीच पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। कथावाचक पं. नीरजानंद शास्त्री ने बताया कि महर्षि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे और राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को साथ ले जाने का आग्रह किया।

पुत्र मोह में राजा दशरथ ने पहले असमर्थता जताई, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर दोनों राजकुमारों को उनके साथ वन भेज दिया। कथावाचक ने बताया कि वन जाते समय फुलवारी में भगवान श्रीराम और माता सीता का पहली बार आमना-सामना हुआ।

फुलवारी प्रेम, मर्यादा और दिव्य मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने गुरु की आज्ञा को सर्वोपरि मानकर समाज को कर्तव्य और अनुशासन का संदेश दिया।

इस मौके पर मुख्य यजमान राहुल मिश्र, महानंद मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, वृक्षबंधु, डॉ. परशुराम सिंह, केसी श्रीवास्तव, आयुष पाठक, रामयश चौबे, अनिल दुबे आदि उपस्थित रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X