शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:मानिकपुर में 15 नवंबर को सपा की होगी सभा – Sp To Hold A Meeting In Manikpur On November 15
चित्रकूट

Chitrakoot News:मानिकपुर में 15 नवंबर को सपा की होगी सभा – Sp To Hold A Meeting In Manikpur On November 15

November 12, 2026


SP to hold a meeting in Manikpur on November 15

फोटो न- 12 सीकेटीपी 16 बैठक में मौजूद सपाई। स्रोत: कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। मानिकपुर के वासुदेव इंटर कॉलेज में 15 नवंबर को समाजवादी पार्टी की सभा होगी। गुरुवार को कस्बे के एक लॉज में बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया गया। पार्टी ने भीड़ जुटाने की नसीहत भी दी।

जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने बताया कि सभा में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और एमएलसी मान सिंह यादव शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने और लोगों को सभा में लाने का आह्वान किया। जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, बलवीर सिंह, निर्भय सिंह, राजकुमार पाल, कैलाश बौद्ध व कमल यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X