Chitrakoot News:मुकुट पूजा के साथ शुरू हुई रामलीला – The Ramlila Began With The ‘mukut Puja’ (coronation-crown Worship)
चित्रकूट। हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच मुकुट पर पहला पुष्प चढ़ा तो पूरा बरगढ़ बाजार जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। करीब 139 वर्ष पुरानी परंपरा को निभाते हुए शनिवार रात मुकुट पूजा के साथ इस ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। यह सांस्कृतिक उत्सव कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया से अगहन कृष्ण पक्ष तक पूरे महीने चलेगा। मुकुट पूजा के लिए हनुमान मंदिर बीच बाजार में शाम से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच माहौल भक्तिमय हुआ। यजमान ग्राम प्रधान शैलेश शुक्ला, श्याम नारायण शुक्ला, पवन रस्तोगी, आनंद शुक्ला, अक्का केशरवानी, श्रीकृष्णा केशरवानी, राम कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
