Deoria News:करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलझा – Laborer Gets Electrocuted
देवरिया। शहर के नाथनगर मोहल्ले में शुक्रवार की शाम मकान पर काम करते समय एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
