Deoria News:संवेदनशील इलाकों में बढ़ाएं पुलिस गश्त – Increase Police Patrols In Sensitive Areas
देवरिया। आगामी त्योहारों के दौरान बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। परिस्थितियों के अनुसार पुलिस फोर्स की तैनाती करने के साथ यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रखनी होगी।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस स्थित मनोरंजन कक्ष में आयोजित बैठक में गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस चन्नप्पा ने पुलिस अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
उन्होंने छोटी-से-छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में एसपी अभिजित आर शंकर समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष गूगल मीट के माध्यम से बैठक में जुड़े। डीआईजी ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रियता और सतर्कता बढ़ाई जाए।
उन्होंने िर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से नियमित संवाद बनाए रखें।
