शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:करवाचौथ का सामान लेकर लौट रहे युवक की गाड़ी से भिड़ंत, गंभीर – Young Man Returning With Karwa Chauth Items Meets With A Vehicle Collision; In Critical Condition

October 30, 2026


अलीगंज। करवाचौथ का सामान खरीदकर घर लौट रहा बाइक सवार युवक कैल्ठा के पास जिला महामंत्री पीयूष शाक्य की गाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है।

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव असादपुर निवासी मयंक (28) बृहस्पतिवार को करवाचौथ की खरीदारी करने अलीगंज आया था। सामान खरीदने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। कैल्ठा के पास पटियाली की ओर से आ रही जिला महामंत्री पीयूष शाक्य की गाड़ी से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में मयंक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मौके पर जुटे लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X