Etah News:युवक को घेरकर पीटा, 25 हजार व सोने की चेन छीनी – Young Man Surrounded And Beaten; 25,000 [rupees] And A Gold Chain Snatched
एटा। कस्बा अवागढ़ के बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चार लोगों ने पीट दिया। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 25 हजार रुपये व ढाई तोले की सोने की चेन छीन ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
