शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:एनडीआरएफ की बस में लगी आग, अफरा-तफरी – Fire Breaks Out In Ndrf Bus; Chaos Ensues

November 20, 2026


एटा। मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी एनडीआरएफ की बस में बुधवार रात अचानक आग लग गई। अगले पहिये से लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बस चालक राकेश कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम बुधवार को आपदा प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंची थी।

दोपहर करीब दो बजे बस को मेडिकल कॉलेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ा किया गया था। रात करीब 11 बजे चालक की दिशा वाले अगले पहिये में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था।

सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X