रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:विधायक ने 50 लाख से बनी नई सड़क का किया लोकार्पण – The Mla Inaugurated A New Road Built At A Cost Of 50 Lakh

November 29, 2026


मिरहची। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने शनिवार को 50 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क का विधि-विधान से पूजा-अर्चना और फीता काटकर लोकार्पण किया। नगरिया मोड़ (निधौली कला मार्ग) से जोगामई वाया जोगामई खुर्द तक बनी इस पक्की सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

लंबे समय से जर्जर इस मार्ग पर बरसात में कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी। कार्यक्रम में फूल-मालाओं से स्वागत के बाद विधायक ने कहा कि सड़क बनने से किसानों को उपज मंडी ले जाने और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि मारहरा विधानसभा के हर गांव को सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X