शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etah News:शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की मौत – Three Friends Die After Consuming Alcohol
एटा

Etah News:शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की मौत – Three Friends Die After Consuming Alcohol

November 12, 2026


Three friends die after consuming alcohol

मृतक जीतू का फाइल फोटो

एटा। दोस्त की सगाई की खुशी में शराब पीने के बाद बुधवार की शाम तीन युवकों की हालत बिगड़ गई। सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। निधौली कलां थानाक्षेत्र के गांव किशोरपुर में इस घटना के बाद मातम पसर गया। पुलिस की छानबीन में घटनास्थल से अंग्रेजी शराब की दो बोतलें और भांग की गोलियां मिली हैं। अंदेशा है दोनों के एक साथ सेवन से तीनों युवकों की मौत हुई है।

किशोरपुर निवासी अजीत (18) पुत्र चंद्रपाल महाराष्ट्र के नासिक में टमाटर बेचने का काम करता था। जीतू (20) पुत्र लेखराज भी नासिक में शटरिंग का काम करता था। शिवकुमार (19) पुत्र दुर्विजय कक्षा 12 का छात्र था। तीनों अच्छे दोस्त थे। गांव के रहने वाले उनके दोस्त लोकेंद्र की शादी तय हुई थी। बुधवार को उसकी सगाई थी। इसी खुशी में जीतू, अजीत और शिवकुमार ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों बाइक से जा रहे थे। 500 मीटर चलने पर चक्कर आने के कारण वह गिर गए।

अजीत और जीतू उठकर पास में पड़ी चारपाई पर लेट गए वहीं शिवकुमार लड़खड़ा रहा था। वहां से गुजर रहे दूधिया सिंटू ने उन्हें देखा। सिंटू के अनुसार शिवकुमार ने शराब पीने की घटना के बारे में बताया और दवा दिलवाने की बात कहने लगा। कुछ देर बाद वह भी गिर पड़ा। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तीनों को आनन फानन सीएचसी निधौली कलां लेकर आए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन को यकीन नहीं हुआ। वह पिलुआ के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां भी डॉक्टर ने मृत बताया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। इधर एसएसपी डॉ. इलामारन जि., एएसपी श्वेताभ पांडेय और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और छानबीन की।

—–

प्राथमिक जांच में घटनास्थल से अंग्रेजी शराब की दो बोतलें मिली हैं। पास में भांग की गोलियां भी पड़ी हुुई थी। शराब निधौली कलां में मनौरा तिराहा स्थित ठेके से खरीदी गई थी। अन्य किसी की ग्राहक की तबीयत बिगड़ने की बात सामने नहीं आई है। अंदेशा है कि तीनों की युवकों की मौत शराब और भांग की गोली के एक साथ सेवन से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। -डॉ. इलामारन जि. एसएसपी एटा

मृतक जीतू का फाइल फोटो

मृतक जीतू का फाइल फोटो

मृतक जीतू का फाइल फोटो

मृतक जीतू का फाइल फोटो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X